{"_id":"647f9474a248f7ee950e0785","slug":"admission-process-started-in-government-polytechnic-nanakpur-pkl-office-news-c-87-1-spkl1032-982-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: राजकीय बहुतकनीकी नानकपुर में दाखिला प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: राजकीय बहुतकनीकी नानकपुर में दाखिला प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पिंजौर। राजकीय बहुतकनीकी नानकपुर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए दाखिले की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 9 जून से 17 जुलाई तक और डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल में 13 जून से 24 जुलाई तक एंट्री निर्धारित की है। यह रजिस्ट्रेशन शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों का दाखिला मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
इसके बाद खाली सीट आवंटित की जाएंगी। प्रधानाचार्य सुनील गुप्ता ने बताया कि संस्थान में सिविल इंजीनियरिंग की 60 सीटें, कंप्यूटर इंजीनियरिंग की 60 सीटें, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की 60 सीटें, मैकेनिकल इंजीनियरिंग की 60 सीटें, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग की 60 सीटों के लिए दाखिला होगा। दूसरे वर्ष में सीधे दाखिले के लिए 12वीं नॉन मेडिकल या आईटीआई (2 वर्षीय) या एनएसक्यूएफ लेवल-4 वाले विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया की संस्थान में कराए जाने वाले सभी कोर्स रोजगारपरक और अच्छे करियर विकल्प वाले हैं। संस्थान में इस वर्ष अंतिम वर्षीय विद्यार्थियों की करीब शत प्रतिशत प्लेसमेंट हो चुकी है। बीते वर्ष विद्यार्थियों को विभिन्न स्कीमों के तहत पचास हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति मिली है।
पॉलिटेक्निक में हैं ये सुविधाएं
सरकारी पॉलिटेक्निक नानकपुर में विद्यार्थियों को कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। इसमें वाई-फाई, प्रैक्टिकल के लिए सुसज्जित प्रयोगशालाएं, वर्कशॉप, ई-लर्निंग के लिए स्मार्ट क्लास रूम, पूरी तरह से वातानुकूलित कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, कोच के साथ खेल सुविधाएं, नियमित औद्योगिक दौरे, छात्र-छात्राओं के लिए बीमा/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस, हरियाणा रोडवेज बस और बस पास की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में लड़कों के लिए ट्यूशन शुल्क 3000 प्रति वर्ष और लड़कियों के लिए कोई ट्यूशन शुल्क नहीं है। इसमें से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, ट्यूशन शुल्क छूट और ग्राम नानकपुर के निवासियों के लिए विशेष कोटा सीट उपलब्ध है। एडमिशन इंचार्ज धर्मवीर सैनी ने बताया कि दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन है। इच्छुक विद्यार्थी विभाग की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।