{"_id":"60bb91a58ebc3ef79460c69e","slug":"administrative-secretaries-will-have-to-spend-two-three-days-in-the-districts-panchkula-news-pkl415680030","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक सचिवों को जिलों में बिताने होंगे दो-तीन दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक सचिवों को जिलों में बिताने होंगे दो-तीन दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रशासनिक सचिवों व अन्य उच्च अधिकारियों को अगले सप्ताह 2-3 दिन जिलों में बिताने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान ये अधिकारी अपने विभाग से संबंधित परियोजनाओं का अध्ययन कर लेटलतीफी का शिकार परियोजनाओं को जल्द पूरा करवाने की कोशिश करेंगे।
वित्त आयुक्त और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों प्रशासनिक सचिवों को 1-1 जिला आवंटित किया गया था। इसका उद्देश्य उन जिलों की रुकी हुई व मुख्य परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाना है। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि किसी भी एक गांव में जाकर वहां की सुविधाओं के संबंध में जानकारी हासिल करें और प्रगतिशील किसानों से बात की जाए। इससे किसानों की आय को दोगुना किया जा सकेगा।
कौशल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ध्येय अनुसार वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी को दोगुना करना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। कौन-कौन सी फसलों से आमदनी बढ़ाई जा सकती है, इस बारे में किसानों को जानकारी दी जा रही है। यदि जिलों में वरिष्ठ अधिकारी जाएंगे तो सरकार की गतिविधियों को और तेजी मिलेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने डीसी से महामारी की तीसरी लहर के संबंध में भी सुझाव लिए हैं। अगर तीसरी लहर आती है तो ये सुझाव महामारी से निपटने के लिए अमल में लाए जाएंगे। ब्लैक फंगस के नियंत्रण अब एम्फोटेरिसिन-बी की कमी नहीं है।