फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Administration will soon start mobile dispensaries

प्रशासन जल्द शुरू करेगा मोबाइल डिस्पेंसरियां

Mon, 13 Apr 2020 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Administration will soon start mobile dispensaries
पंचकूला। लॉकडाउन के दौरान जिले के लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए मोबाइल डिस्पेंसरियां शुरू की जाएंगी, ताकि नागरिकों को घर पर ही स्वास्थ्य सेवा मिल सके। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने दी।
विज्ञापन

वह रविवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर सरकार ने भी मोहर लगा दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में सबसे पहले मिले दोनों पॉजिटिव केस चिकित्सकों केे प्रयासों से निगेटिव हो गए हैं और दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने कड़ी मेहनत से कार्य किया है और वे इसमें सफल हुए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने आशा जताई कि तीन अन्य केसों में भी हम सफलता हासिल करेंगे और जिले को शीघ्र ही कोरोना मुक्त कर मानवता पर आए सकंट से निजात दिलाएंगे। बैठक में सिविल सर्जन ने बताया कि आशा वर्कस, नर्सिस, पैरा मैडिकल स्टाफ, आईएमए को जूम एप के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की मैपिंग करें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने मोबाइल डिस्पेंसरी योजना को जल्द शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह पूरे जिला की मैपिंग करें। इसमें यह सुनिश्चित करें कि मोबाइल डिस्पेंसरी सुबह व शाम के समय अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचे। इस प्रकार जिले का प्रत्येक क्षेत्र मोबाइल डिस्पेंसरी से कवर होना चाहिए और प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य सेवाएं भी आसानी से सुलभ हों सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विस्तार से शेड्यूल बनाया जाए।
प्रशासन का मकसद हर व्यक्ति को मिले लाभ
उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक मोबाइल डिस्पेंसरी में आशा वर्कर, फार्मेसिस्ट के अलावा चिकित्सक भी नियुक्त किए जाए। इसके अलावा प्रत्येक मोबाइल डिस्पेंसरी में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयां भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं की सेवाएं भी ली जाएं। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि स्वास्थ्य लाभ हर व्यक्ति को अवश्य मिले।

टेली मेडिसिन की सुविधा मुहैया करवाई जाए
महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज को मोबाइल डिस्पेंसरी हेतू पर्याप्त संख्या में मिनी बसें उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर को निर्देश दिए कि जिले में टेली-मेडिसिन की सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएं। इसके लिए स्टाफ को विशेषकर प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने सिविल सर्जन को जिला में मास्क बनाने वालों की पहचान कर उनसे तालमेल करने के निर्देश दिए ताकि आवश्यकता अनुसार उनसे मास्क बनवाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed