फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Administration made contact with 15 students of Panchkula trapped in Ukraine, 12 returned home

यूक्रेन में फंसे पंचकूला के 15 विद्यार्थियों से प्रशासन ने साधा संपर्क, 12 की हुई वतन वापसी

Thu, 03 Mar 2022 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Administration made contact with 15 students of Panchkula trapped in Ukraine, 12 returned home
पंचकूला। यूक्रेन और रूस के मध्य पैदा हुई तनावपूर्ण स्थित के मध्य फंसे भारतीय नागरिकों को सकुशल भारत लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया गया है। जो भारतीय नागरिक अभी स्वदेश नहीं लौटे हैं, उनके अभिभावकों व परिजनों से सरकार निरंतर संपर्क बनाए हुए है।
विज्ञापन

उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि पंचकूला प्रशासन भी इस स्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए है। पंचकूला के कुल 27 विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे हुए थे, जिनमें से 12 सकुशल वापस लौट आएं है। प्रशासन ने जिला में रह रहे बाकी 15 विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क साध लिया है जो अभी स्वदेश नहीं लौटे हैं। प्रशासन की ओर से हर परिस्थिति पर नजर रखते हुए जानकारी अभिभावकों से सांझा की जा रही है। यूक्रेन में फंसे हरियाणा राज्य के निवासियों व विद्यार्थियों की सहायता के लिए सरकार ने राज्य स्तर पर फरीदाबाद मंडल आयुक्त व हरियाणा भवन के आवासीय आयुक्त संजय जून को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

फरीदाबाद में राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित
जिला प्रशासन की ओर से पंचकूला के सभी 15 विद्यार्थियों का विवरण उनके साथ सांझा किया जा रहा है ताकि केंद्र सरकार के सहयोग से उन्हें सकुशल भारत वापस लाया जा सके। इसके अलावा सरकार ने मंडल आयुक्त कार्यालय फरीदाबाद में राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है जो लगातार 24 घंटे कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अधिकारियों से लगातार अपडेट ले रहे हैं। यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों की सकुशल वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों से मिले एसडीएम व अन्य अधिकारी
उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि जिला में एसडीएम, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों की ओर से यूक्रेन में फंसे बच्चों के अभिभावकों से संपर्क किया गया और उनके घर जाकर उनसे बातचीत की गई। अधिकारियों की ओर से अभिभावकों को कहा कि जिन अभिभावकों के बच्चे वापस नहीं आए हैं उनका एंबेसी से संपर्क करवाया जा रहा है। एसडीएम पंचकूला ऋचा राठी ने सेक्टर - 9 में यूक्रेन से अपने घर वापस आई तुषारवी कालिया से मिलकर बातचीत की और उनका हालचाल जाना। तुषारवी के पिता नीरज कालिया, उनकी दादी अंबिका और माता मोनिका ने उनके आने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed