{"_id":"64e3c5a9050d5542c5019a16","slug":"adc-issued-guideline-regarding-dengue-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-3232-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डेंगू को लेकर एडीसी ने जारी की गाइडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डेंगू को लेकर एडीसी ने जारी की गाइडलाइन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। बारिश के दिनों में मच्छर जनित बीमारियों के पनपने की संभावना सबसे अधिक होती है। लोग डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए सावधानी बरतें और अपने घरों के कूलर आदि को नियमित रूप से साफ करते रहें। यह अपील एडीसी वर्षा खांगवाल ने की है। जारी गाइडलाइन में उन्होंने कहा कि डेंगू के लक्षण एवं बचाव के बारे में जानकारी होना जरूरी है। जिला प्रशासन द्वारा डेंगू से बचाव के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
सभी नागरिक अपने घरों में पानी की टंकी को साफ रखें। कूलर आदि में मच्छर न पनपने दें, इसके लिए नियमित रूप से सफाई करते रहें। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू का मच्छर दिन के समय में काटता है। यह स्थिर एवं साफ पानी में पनपता है। तेज बुखार, बदन, सिर एवं जोड़ों में दर्द और आंखों के पीछे दर्द, त्वचा पर लाल धब्बे या चकत्ते का निशान, नाक-मसूड़ों से या उल्टी के साथ रक्त स्राव होना डेंगू के लक्षण हैं। इन लक्षणों के साथ यदि तेज बुखार हो तो तत्काल नागरिक अस्पताल जाएं और अपना इलाज करवाएं। बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक के पास जाएं और अपना उपचार लें। किचन गार्डन की नियमित सफाई करें और रविवार को ड्राई-डे मनाएं।