{"_id":"69dea0a9c7ce59747908a691","slug":"ad-boards-remain-despite-model-code-of-conduct-corporation-accused-of-negligence-panchkula-news-c-87-1-pan1012-135341-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आचार संहिता के बावजूद नहीं हटे विज्ञापन बोर्ड, निगम पर लापरवाही के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आचार संहिता के बावजूद नहीं हटे विज्ञापन बोर्ड, निगम पर लापरवाही के आरोप
विज्ञापन
शहर में जगह-जगह लगे बोर्ड, नियमों के उल्लंघन पर उठे सवाल; कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर निगम चुनाव की घोषणा के बाद लागू आचार संहिता के बावजूद शहर में लगे विज्ञापन बोर्ड नहीं हटाए जा रहे हैं, जिससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता लागू होने के बाद भी शहर के विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में विज्ञापन बोर्ड लगे हुए हैं, जो चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। इन बोर्डों को हटाने की जिम्मेदारी नगर निगम की है, लेकिन इस दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।
इस स्थिति से यह आशंका भी जताई जा रही है कि कहीं नियमों की अनदेखी जानबूझकर तो नहीं की जा रही। आचार संहिता के बावजूद कार्रवाई न होना नियमों का उल्लंघन करने वालों को फायदा पहुंचाने जैसा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विकास मंच पंचकूला के सदस्य राकेश अग्रवाल, देव राज शर्मा और बिट्टू ने मांग की है कि अवैध विज्ञापन बोर्डों को जल्द हटाया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों को नोटिस जारी किए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह सिस्टम की विफलता साबित होगा।