{"_id":"60a6bfff8ebc3edcb51b7f68","slug":"activists-distributed-laddus-after-pradeep-chaudhary-s-membership-was-restored-pkl-office-news-pkl413994460","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदीप चौधरी की सदस्यता बहाल होने पर कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदीप चौधरी की सदस्यता बहाल होने पर कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
विज्ञापन
पिंजौर। हलका कालका विधायक प्रदीप चौधरी की सदस्यता बहाल होने से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की है। निचली अदालत द्वारा प्रदीप चौधरी को सजा सुनाए जाने के बाद विधानसभा स्पीकर ने नियमों का हवाला देकर उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी थी। प्रदीप चौधरी ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने सुनवाई कर निचली अदालत की सजा के फैसले पर रोक लगा दी थी। सजा पर रोक लगने के बाद उनकी सदस्यता फिर बहाल हो गई है।
यह था मामला : साल 2011 में थाना बरोटीवाला के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में पुलिस द्वारा की जा रही थी। चेकिंग के दौरान कालका के गांव पपलोहा निवासी एक व्यक्ति की करंट लगने के बाद पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों का आरोप था कि हादसा पुलिस की लापरवाही के कारण हुआ है। युवक की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने शव को साथ लेकर बद्दी में प्रदर्शन किया। उस दौरान प्रदीप चौधरी विधानसभा हलका कालका के विधायक थे। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई न करने का हवाला देकर उन्हें बद्दी बुलाया। उस दौरान कुछ लोगों द्वारा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। पर पर पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उपरोक्त मामले में कोर्ट ने सुनवाई कर तत्कालीन विधायक प्रदीप चौधरी के अलावा 14 अन्य दोषियों को सजा सुनाई थी। नालागढ़ के न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने साल 2011 के एक मामले में तत्कालीन विधायक प्रदीप चौधरी को दोषी करार देकर दोषियों पर तीन-तीन साल की सजा के साथ जुर्माना भी लगाया था।
प्रतिक्रिया
भाई प्रदीप चौधरी की विधानसभा की सदस्यता बहाल होने से हलका कालका के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। प्रदीप चौधरी लोगों के दुख-सुख में शामिल होने वाले नेता हैं। प्रदीप चौधरी पहले की तरह लोगों की सेवा करेंगे। - हर्ष कुमार चड्ढा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी
विज्ञापन
सच्चाई की हमेशा जीत होती है। प्रदीप चौधरी सच्चे इनसान हैं। हलका कालका की जनता उन्हें चाहती है। परमात्मा ने लोगों की भावनाओं को सुनवाई की है। इसके चलते उनकी सजा पर हाईकोर्ट ने स्टे लगा दी है। उनकी सदस्यता बहाली से लोगों में खुशी है। - नेश मान, पूर्व ब्लाक प्रधान, कांग्रेस
कोर्ट की सजा के बाद प्रदीप चौधरी की विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई थी। बावजूद इसके वे पहले की तरह लोगों की सेवा कर इस महामारी के दौरान भी लोगों के बीच रहकर उनके दुख-सुख में शामिल रहे हैं। उनकी टीम ने उनके निर्देशानुसार कोरोना संक्रमित लोगों की सेवा कर ऑक्सीजन सहित अन्य आवश्यक चीजें उपलब्ध करवाई। यह लोगों की सेवाओं का फल है जिसके चलते उनकी विधानसभा सदस्यता बहाल हो गई। - कांग्रेस नेता, गुरभाग सिंह, धमाला