{"_id":"68ebd52e628369698c0f8143","slug":"active-lifestyle-can-prevent-stroke-panchkula-news-c-59-1-asr1003-114638-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एक्टिव लाइफस्टाइल से किया जा सकता स्ट्रोक से बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एक्टिव लाइफस्टाइल से किया जा सकता स्ट्रोक से बचाव
Sun, 12 Oct 2025 09:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sun, 12 Oct 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। स्ट्रोक की रोकथाम, शीघ्र पहचान और उपचार में नए डेवलपमेंट्स और नए बदलावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल ने रीसेंट एडवांसेज इन स्ट्रोक मैनेजमेंट पर एक जागरूकता सेशन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों को पहचानने समय पर मेडिकल इंटरवेंशन के महत्व को समझने और इस स्थिति से जुड़े आम भम्रों और मिथकों को दूर करने के बारे में शिक्षित करना था। इस सेशन में रोगियों, देखभाल करने वालों और कम्युनिटी के सदस्यों सहित 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस सेशन में डाॅ. माणिक महाजन (एडीशनल डायरेक्टर- न्यूरोलॉजी), डा. राज कमल (डायरेक्टर- न्यूरोसर्जरी) और डा. त्रिमान सिंह सिकंद (कंसल्टेंट- न्यूरोइंटरवेंशन) ने फोर्टिस जानकारी सांझा की। डाॅक्टरों ने बताया कि हाल के वर्षों में स्ट्रोक के उपचार में किस तरह का विकास हुआ है, क्या नए बदलाव हुए हैं और कैसे शुरुआती स्तर पर पहचान और अस्पताल में जल्दी दाखिल होने से रोगी के मेडिकल परिणामों में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है। प्रतिभागियों को स्ट्रोक के चेतावनी संकेतों की पहचान करने के तरीके बताए गए और उन्हें आधुनिक मेडिकल इंटरवेंशंस से परिचित कराया गया जो स्वास्थ्य लाभ में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, विशेषज्ञों ने लाइफस्टाइल में उन बदलावों पर चर्चा की जो स्ट्रोक के जोखिम को कम कर सकते हैं, जिनमें ब्लडप्रेशर, डायबिटीज (मधुमेह) और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना, धूम्रपान से परहेज करना और एक एक्टिव लाइफस्टाइल बनाए रखना शामिल है।