फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Activa driver's leg fractured due to bike collision, case registered

Panchkula News: बाइक की टक्कर से एक्टिवा चालक की टांग फ्रैक्चर, केस दर्ज

Tue, 03 Dec 2024 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Activa driver's leg fractured due to bike collision, case registered
रायपुररानी। मोटरसाइकिल की टक्कर से एक्टिवा सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को रायपुररानी के सरकारी अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने एक्स-रे करने के बाद बताया कि घायल के बाएं टांग में फ्रैक्चर हो गया है। उसको ऑपरेशन की आवश्यकता है। पीड़ित ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

सुखविंद्र सिंह निवासी बड़ौना खुर्द ने पुलिस को बताया कि वह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर रायपुररानी से घर लौट रहा था। जब वह नराता अस्पताल के पास पहुंचा, तो एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने गलत दिशा से आकर उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण वह सड़क पर गिर पड़ा। इस हादसे में उसको गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उसको सरकारी अस्पताल भेजा। हालत गंभीर देखकर उसको सेक्टर-6 पंचकूला के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed