{"_id":"612beab58ebc3e79ff1cb22a","slug":"action-will-be-taken-against-the-officer-who-ordered-the-lathi-charge-panchkula-news-pkl425062068","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में लाठीचार्ज के आदेश देने वाले अधिकारी पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में लाठीचार्ज के आदेश देने वाले अधिकारी पर गिरेगी गाज
विज्ञापन
चंडीगढ़। करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारी पर गाज गिरनी तय है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में यह साफ कर दिया है कि अधिकारी के नकारात्मक रवैये पर सरकार कार्रवाई करेगी। यह कार्रवाई तय समय सीमा में होगी। उन्होंने कहा कि 2018 बैच के आईएएस अधिकारी एसडीएम आयुष सिन्हा का वीडियो वायरल हुआ है। जो बातें कही गई हैं बाद में भी सफाई आई कि दो दिन से उक्त अधिकारी सो नहीं पाए। वे शायद यह नहीं जानते कि किसान भी 365 दिन में से 200 राताें को नहीं सो पाता है। उनके लिए इस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल करना आईएएस अधिकारी का निंदनीय कृत्य है। ट्रेनिंग में अखंडता और अपने एक्शन को बैलेंस करना बताया जाता है। लिहाजा जरूर कार्रवाई होगी। दुष्यंत ने कहा कि किसानों के प्रदर्शन में कस्सी चलाना भी गलत है। एक व्यक्ति कस्सी लेकर पुलिस पर हमला कर रहा है।
दुष्यंत ने किसानों से पूछा - विरोध के पीछे उद्देश्य क्या है
दुष्यंत ने किसानों से सवाल किया कि जब नई मंडिया बन रही है। एमएसपी पर फसल खरीदी जा रही है। तो विषय क्या बचा है। करनाल में भाजपा का कार्यक्रम था, कार्यक्रम का विरोध क्यों किया गया। कोई मंत्री अपने घर जा रहा है, कोई परिवार के यहां जा रहा है। किसी के यहां कोई शोक व्यक्त करने जा रहा है। हर समय घेराव और प्रदर्शन। हम हर फसल एमएसपी पर खरीद रहे हैं। हमने फसल खरीद का पैसा किसानों के खाते में दिया और देरी हुई तो तो ब्याज दिया। प्रधानमंत्री ने मीटिंग में कहा कि कोई संशोधन है तो बताएं। मैं पूछना चाहता हूं कि हर जगह विरोध होता है। आखिर बताएं कि विरोध के पीछे उद्देश्य क्या है।