फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Action will be taken against employees who do not mark biometric attendance: Commissioner

बायोमेट्रिक हाजिरी नहीं लगाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : आयुक्त

Tue, 05 Sep 2023 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against employees who do not mark biometric attendance: Commissioner
पंचकूला। नगर निगम कर्मचारियों को अब बायोमेट्रिक से हाजिरी लगाना सुनिश्चित करना होगा। यह बात निगम आयुक्त आईएएस सचिन गुप्ता ने कही। आयुक्त ने कहा कि बीते काफी दिनों से उन्हें शिकायत मिल रही थी कि निगम के कुछ कर्मचारी बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं लगा रहे हैं। इसके अलावा न ही मूवमेंट रजिस्टर मेंटेन कर रहे हैं। कर्मचारियों की लापरवाही देखकर आयुक्त ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी रजिस्टर में उपस्थिति तो लगाएंगे ही और इसके साथी ही बायोमेट्रिक उपस्थिति भी लगाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति न लगाने वाले कर्मचारी के खिलाफ हरियाणा कौशल रोजगार निगम के नियमों अनुसार करवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही आयुक्त ने यह भी कहा कि जो भी कर्मचारी चाहे वे कार्यालय या अन्य किसी काम से जा रहा हों, ऐसे कर्मचारी को मूवमेंट रजिस्टर में डिटेल जरूर डालनी होगी और यह बताना जरूरी होगा कि वो किस काम से कितने बजे और कहां जा रहे हैं। सचिन गुप्ता ने कहा कि यदि कोई कर्मचारी मूवमेंट रजिस्टर में बिना एंट्री किए ऑफिस से बाहर पाया गया तो ऐसे कर्मचारी के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी ऑफिस में समय पर पहुंचे ताकि ऑफिस के काम में किसी प्रकार की अड़चन न आए और ऑफिस में काम से आने वाले किसी भी व्यक्ति को दिक्कत का सामना ना करना पड़े। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed