फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Action will be taken against clubs that open after the stipulated time: DC

तय समय के बाद खुलने वाले क्लबों पर होगी कार्रवाई : डीसी

Mon, 08 Dec 2025 11:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against clubs that open after the stipulated time: DC
पंचकूला। डीसी सतपाल शर्मा ने रविवार को सेक्टर-5 में पंचकूला के क्लब संचालकों के साथ बैठक कर सुरक्षा मानकों की व्यापक समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि क्लबों में सिर्फ लाइसेंस में दी गईं गतिविधियां ही चलाई जाएं और राज्य सरकार की नीति के अनुसार निर्धारित समय का कड़ाई से पालन हो। तय समय से अधिक खुले क्लबों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने क्लब संचालकों को याद दिलाया कि आगंतुकों की सुरक्षा उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी असामाजिक गतिविधि को रोकने के लिए उपयुक्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्लबों को आगंतुकों का पूरा रिकॉर्ड रखना होगा और निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही अग्नि सुरक्षा मानकों, उपकरणों और आवश्यक एनओसी को समय पर पूरा करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


क्लबों में सुरक्षा सख्त की जाए
बैठक में पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता ने भी क्लबों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अव्यवस्था को रोकने के लिए क्लब में प्रवेश से पहले आगंतुकों की पूरी जांच की जाए और अगर कोई असामाजिक तत्व क्लब में घुसने की कोशिश करे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने कहा कि क्लबों के सुचारू संचालन के लिए पुलिस और प्रशासन का समन्वय आवश्यक है, ताकि पंचकूला में कानून-व्यवस्था मजबूत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed