फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Action: Used to sell liquor under the guise of a mill, was caught, CM Flying Squad raided and recovered a large quantity of liquor from the warehouse

कार्रवाई : चक्की की आड़ में बेचता था शराब पकड़ा गया, सीएम उड़नदस्ता ने छापा मारकर गोदाम से बड़ी मात्रा में बरामद की शराब

Mon, 17 Jan 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Action: Used to sell liquor under the guise of a mill, was caught, CM Flying Squad raided and recovered a large quantity of liquor from the warehouse
पंचकूला। मौली गांव में आटे की चक्की की आड़ में शराब बेचने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान किरनपाल के रूप में हुई है। रायपुररानी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीएम उड़नदस्ता को गुप्त सूचना मिली थी कि किरनपाल नाम का व्यक्ति चक्की चलाने के नाम पर अवैध शराब बेचता है।
विज्ञापन

सीएम उड़नदस्ता की टीम में शामिल एएसआई सुरेंद्र कुमार, एएसआई दयानंद, एएसआई राजेश कुमार, एएसआई जय कुमार, एएसआई रविंदर सिंह और हेड कांस्टेबल वरिंदर सिंह ने किरनपाल की चक्की पर छापा मारकर जांच की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने चक्की के पीछे एक गोदाम के अंदर शराब का गोदाम बनाया है। आटा चक्की के बीच में ही उसने एक अलमारी और एक छोटी खिड़की बनाई थी। तलाशी के दौरान वहां से 122 बोतल अंग्रेजी शराब, 98 पव्वे विभिन्न मार्का, 110 पव्वे संतरा,150 पव्वे सहित अन्य शराब बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed