{"_id":"677eded31517565a3d0d705e","slug":"action-taken-against-vehicles-without-number-plates-in-raipur-rani-12-challans-issued-by-setting-up-a-blockade-3-bikes-impounded-panchkula-news-c-87-1-pan1007-118506-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रायपुररानी में बिना नंबर प्लेट वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, नाका लगाकर 12 चालान काटे, 3 बाइक इंपाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रायपुररानी में बिना नंबर प्लेट वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, नाका लगाकर 12 चालान काटे, 3 बाइक इंपाउंड
विज्ञापन
रायपुररानी में बिना नंबर प्लेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को रायपुररानी बस स्टैंड के नजदीक यातायात पुलिस ने नाका लगाया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहन चालकों के चालान काटे और 3 मोटरसाइकिल इंपाउंड की गई।
गौरतलब है कि 7 जनवरी को अमर उजाला ने क्षेत्र में बिना नंबरों के वाहनों की बढ़ती संख्या और आपराधिक घटनाओं में इनके इस्तेमाल की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। रायपुररानी पुलिस की ओर से बिना नंबर प्लेट वाले और अवैध वाहनों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही थी, जिससे स्थानीय लोग असंतुष्ट थे। इसके बाद पुलिस प्रशासन की कुंभकर्णी नींद खुली और 48 घंटे बाद नाका लगाकर बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई शुरू की।
यातायात थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को रायपुररानी बस स्टैंड पर नाका लगाकर बिना नंबर प्लेट और यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान काटे गए है। भविष्य में भी इस प्रकार के नाके लगाकर ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सोमवीर ढाका ने ने बताया कि रायपुररानी पुलिस और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से नाका लगाकर 12 चालान काटे हैं व तीन मोटरसाइकिल इंपाउंड की हैं। उन्होंने बताया कि कस्बे में बिना नंबर प्लेट वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।