फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Action: Police team reached in 58 seconds after dialing 112, a case of cheating 25 thousand rupees by showing the greed of two lakh rupees

कार्रवाई : 112 डायल करते ही 58 सेकेंड में पहुंची पुलिस टीम, दो लाख रुपये का लालच दिखाकर 25 हजार रुपये ठगने का मामला

Wed, 14 Jul 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Action: Police team reached in 58 seconds after dialing 112, a case of cheating 25 thousand rupees by showing the greed of two lakh rupees
पंचकूला। दो लाख रुपये का लालच देकर 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने 112 नंबर पर मैसेज किया। पुलिस 58 सेकेंड में पहुंची। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुरेश सिंह निवासी सेक्टर-21 ने बताया कि वह पेंटर का काम करता है। वह 13 जुलाई को दोपहर 2 बजे अपने दोस्त के साथ सेक्टर-19 एसबीआई की ब्रांच में पैसा जमा कराने गया था।
विज्ञापन

पैसा जमा करवाने के लिए वह पर्ची भर रहा था तो उसी समय एक अनजान व्यक्ति से पर्ची चेक करवाई तो उसने पर्ची गलत भरने की बात कही। सुरेश सिंह ने उस अनजान से पर्ची भरने के लिए कहा। उस व्यक्ति ने सुरेश से पैसों के बारे में जानकारी ली। सुरेश ने कहा कि उसे अपने खाते में 25000 रुपये जमा कराने हैं। इस पर उसने सुरेश से कहा कि उसके पास दो लाख रुपये हैं। वह उसे मिले हैं। वह 25 हजार रुपये देकर दो लाख रुपये लेकर चला जाए। सुरेश को झांसे में लेकर दो लाख रुपये के नाम पर पैकेट में कागज भरकर दे दिया।
विज्ञापन

सुरेश सिंह ने जब पैकेट खोला तो उसे पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है। इसके बाद वह दोबारा सेक्टर-10 बैंक आया। उसने 112 नंबर पर मैसेज किया। 58 सेकेंड पर टीम मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचकर सुरेश सिंह से लिखित शिकायत ली। सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed