फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Action on Vishwas and Lamba provoked opposition, accused of political vendetta

विश्वास और लांबा पर कार्रवाई से विपक्ष भड़का, सियासी बदलाखोरी का लगाया आरोप

Thu, 21 Apr 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Action on Vishwas and Lamba provoked opposition, accused of political vendetta
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस द्वारा राज्य से बाहर जाकर और दूसरे प्रांत (दिल्ली) के मुख्यमंत्री के खिलाफ बयानबाजी के मामले में कुमार विश्वास और कांग्रेस नेता अलका लांबा को समन थमाने से पंजाब में सियासत गरमा गई है। अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई को पंजाब सरकार की बदलाखोरी करार दिया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह गाजियाबाद और दिल्ली में रोपड़ पुलिस की टीम के कुमार विश्वास और अलका लांबा के घर पहुंचने की बात जैसे ही सामने आई, पंजाब के विपक्षी दल सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए। कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने अलका लांबा के ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए लिखा- यह ऐसा है जैसे हिम्मलर (जर्मनी का नाजी नेता हेनरिक हिम्मलर, जो हिटलर का सेकेंड-इन-कमांड था और खुफिया पुलिस का प्रमुख था) एक्शन में है। इसके बाद परगट ने कुमार विश्वास के ट्वीट को भी रि-ट्वीट करते हुए लिखा- इस पूरे मामले में पंजाब पुलिस का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने पंजाब के डीजीपी से पुलिस के इस दुरुपयोग को रोकने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने चेताया कि पंजाब के सीएम भगवंत मान हैं, केजरीवाल नहीं।
विज्ञापन

कांग्रेस के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने ट्वीट किया- पंजाब की बदलाव सरकार असल में बदला सरकार है। उन्होंने सीएम भगवंत मान को सुझाव देते हुए लिखा कि वह सूबे में कानून एवं व्यवस्था को लेकर काम करें और उसके बाद ही पंजाब पुलिस का कहीं ओर इस्तेमाल करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने एक बयान में कहा कि आप सरकार द्वारा सोशल मीडिया को आधार बना कर मोहाली के दो भाजपा कार्यकर्ताओं तथा दिल्ली के एक भाजपा कार्यकर्ता पर राजनीतिक रंजिश के चलते झूठा मामला दर्ज किया गया है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम आदमी पार्टी द्वारा पहले ही आजादी और लोकतंत्र का गला घोटने का कार्य किया जा रहा था और अब यह कार्य पंजाब में भी शुरू कर दिया गया है।
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने कुमार विश्वास और अलका लांबा के आवास पर पंजाब पुलिस की छापेमारी की निंदा करते हुए ट्वीट किया- पंजाब सरकार अरविंद केजरीवाल की कठपुतली की तरह काम कर रही है। सिद्धू ने लिखा- ‘डॉ कुमार विश्वास और लांबा अलका जी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से पता चलता है कि इसका इस्तेमाल उनके आलोचकों को चुप कराने के लिए किया जा रहा है।’

पंजाब पुलिस पर भरोसा रखें : आप
इसके जवाब में आप प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने पंजाब पुलिस के कुमार विश्वास और अलका लांबा के घर पहुंचने को लेकर विपक्ष के हमलों पर पलटवार किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- मुझे यह देखकर बड़ा आश्चर्य हो रहा है कि सारे कांग्रेसी, भाजपा नेता कुमार विश्वास के बचाव में उतर आए हैं। आखिर कांग्रेसियों को भाजपा नेताओं से इतना प्यार..., पंजाब पुलिस पे भरोसा रखें। पंजाब पुलिस को अपना काम क्यों नहीं करने देते?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed