फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Action on holiday, three illegal PG seals in Sector-15 and 20

छुट्टी के दिन भी प्रशासन की कार्रवाई जारी, सेक्टर-15 और 20 के तीन अवैध पीजी सील

Sun, 01 Mar 2020 06:36 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 01 Mar 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Action on holiday, three illegal PG seals in Sector-15 and 20
अवैध पीजी सील। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में अवैध रूप से चल रहे पेइंग गेस्ट (पीजी) के खिलाफ यूटी प्रशासन का अभियान बीते कई दिनों से जारी है। शनिवार को छुट्टी होने के बावजूद प्रशासन के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए तीन पीजी को सील कर दिया। उधर, शनिवार को ही 17 लोगों ने पीजी का रजिस्ट्रेशन कराया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने शनिवार को जिन तीन अवैध पीजी को सील किया, उनमें सेक्टर-20 स्थित मकान नंबर 494, सेक्टर-15 स्थित मकान नंबर 68 और 2212 शामिल हैं। इन तीनों मकानों अवैध रूप से पीजी चलाया जा रहा था। इसके अलावा प्रशासन के पास शनिवार को कुल 15 शिकायतें आईं, जिनमें साउथ एरिया में 7, सेंट्रल में 5 और ईस्ट एरिया से पांच 3 अवैध पीजी के चलने की शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन


अभी तक हेल्पलाइन पर कुल करीब 100 शिकायतें आ चुकी हैं। उधर, प्रशासन की कार्रवाई से अवैध रूप से पीजी चला रहे संचालक डर गए हैं और डीसी ऑफिस पहुंच कर रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। अब तक कुल 33 लोगों ने अपने पीजी का रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिन पीजी में तीन युवतियों की मौत के बाद हरकत में आए प्रशासन ने यह कार्रवाई करना शुरू की है। अगर किसी इलाके में कोई अवैध तरीके से पीजी चलाया जा रहा है तो टोल फ्री नंबर 1860-1802067 पर कॉल कर उसकी शिकायत दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed