{"_id":"6480ea5613dd00b98f05b757","slug":"action-on-companies-laying-overhead-fiber-cable-without-permission-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-1973-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बिना इजाजत ओवरहेड फाइबर केबल डालने वाली कंपनियों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बिना इजाजत ओवरहेड फाइबर केबल डालने वाली कंपनियों पर कार्रवाई
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। बिना इजाजत के ओवर हेड फाइबर केबल डालने वाली कंपनियों पर नगर निगम लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। बुधवार को एक बार फिर पंचकूला के सेक्टर - 4 और 11 में ओवर हेड फाइबर केबल काटी गई। नगर निगम आयुक्त आईएएस सचिन गुप्ता के निर्देश पर बुधवार को एक बार फिर एसडीओ मनोज अहलावत अपनी टीम के साथ पंचकूला के सेक्टर- 4 और 11 में पहुंचे और बिना इजाजत के सेक्टर में ओवर हेड फाइबर केबल डालने वाली कंपनियों की केबल्स को काटा। इस दौरान स्थानीय पार्षद ओमवती पुनिया भी मौजूद रहीं।
एसडीओ मनोज अहलावत ने बताया कि आयुक्त सचिन गुप्ता के निर्देश पर ऐसी कंपनियों की ओवर हेड फाइबर केबल काटी जा रही है, जिन्होंने बिना परमिशन के तारों को शहर में ओवर हेड डाला था। एसडीओ मनोज अहलावत ने बताया कि जिन कंपनियों की ओवर हेड फाइबर केबल काटी गई हैं उनमें जियो, एयरटेल, क्वार्डेंट शामिल हैं। आयुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि नगर निगम की टीम शहर में लगातार ओवर हेड फाइबर केबल काटने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि जिन कंपनियों की आज केबल्स काटी गई है वह कंपनियां बिना परमिशन के पंचकूला के अलग-अलग सेक्टरों में ओवरहेड फाइबर केबल डाली हुई है।
उन्होंने कंपनियों को हिदायत दी कि वह इस प्रकार से बिना परमिशन के केबल को ना डालें और परमिशन लेकर ही केबल्स को अंडर ग्राउंड करें। उन्होंने कहा कि ओवरहेड फाइबर केबल डालने से शहर की सूरत खराब होती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा जिस भी कंपनी ने यदि बिना परमिशन के ओवरहेड केबल डाली हुई है वह स्वयं ही एक महीने में खुद ही केबल्स को हटा लें अन्यथा 1 महीने के बाद निगम बिना परमिशन के ओवरहेड फाइबर केबल डालने वाली कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाएगा।