फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Action: Now report will come in 15 days, strict action will be taken against adulterants

कार्रवाई : अब 15 दिन में आएगी रिपोर्ट, मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई

Wed, 27 Oct 2021 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Action: Now report will come in 15 days, strict action will be taken against adulterants
पंचकूला। खाद्य सुरक्षा विभाग त्योहारी सीजन में एक्टिव हो गया है। इस बार ने विभाग होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और स्वीट्स शॉप पर छापामारी शुरू कर दी है। विभाग के अनुसार मिलावटी मिठाई, दूध, पनीर बेचने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। पिछले साल भरे सैंपल में बीस फीसदी सैंपल फेल आए थे। इसके बाद विभाग की तरफ से ज्यादा चेकिंग की गई। अभी तक कई माह बाद सैंपल की रिपोर्ट आती थी, लेकिन इस बार 15 दिन में ही रिपोर्ट आ जाएगी। इस कारण विभाग की तरफ से अभी तक 150 सैंपल लिए गए हैं। इस बार सैंपल फेल होने पर दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पंचकूला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गौरव शर्मा की अध्यक्षता में टीम ने जिले में स्थित दूध की डेयरियों, खाद्य पदार्थ बनाने की फैक्टरियों, डिपार्टमेंटल स्टोर, करियाना की दुकानों, विभिन्न मिठाई की दुकानों, ढाबा, होटलों, रेस्टोरेंट, फलों और सब्जियों आदि दुकानों का औचक निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन को देखकर यह निरीक्षण किया जा रहा है। इस बार भेजे गए सैंपल की 15 दिन में रिपोर्ट आएगी। जो भी सैंपल फेल होगा, उन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हानिकारक रसायन का प्रयोग न करें, कटे फल न बेचें
सभी दुकानदारों को निर्देश हैं कि दूध और दूध के उत्पादों में किसी प्रकार के हानिकारक रसायन और केमिकल का प्रयोग न करें। यदि कोई भी दुकानदार मिलावटी दूध एवं दुग्ध उत्पाद बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा दुकानदारों को यह भी निर्देश हैं कि सभी खाद्य पदार्थों को ढककर रखें और कटे फल न बेचें। इसके साथ-साथ यह भी निर्देश हैं कि मिठाइयों को ढककर रखें, फलों, सब्जियों व जूस आदि की रेहड़ियों को मिट्टी, धूल और मक्खियों से बचाकर रखें। यदि कोई निर्देशों की अवहेलना करता पाया गया तो उनके खाद्य पदार्थों को नष्ट करवाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में त्योहारी सीजन को देखकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जो भी मिलावट करेगा उसकी मिठाई को नष्ट करवा दिया जाएगा और सैंपल फेल होने पर दुकानदार को जुर्माना देना होगा। - गौरव शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पंचकूला

खाद्य सुरक्षा विभाग ने पांच दुकानों से भरे सैंपल
पंचकूला। त्योहारों के मद्देनजर पंचकूला के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गौरव शर्मा और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने मंगलवार को शहर की विभिन्न मिठाई की दुकानों, दूध की डेयरियों, किराने की दुकानों, कोल्ड स्टोर, खाद्य पदार्थ मिठाई बनाने की फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर विश्लेषण के लिए भेजे गए। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नहीं खाने योग्य पदार्थों को नष्ट करवाया और सभी मिठाई विक्रेताओं, निर्माताओं और अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों को ताजा व शुद्ध खाद्य पदार्थ बेचने की हिदायत की। पंचकूला की पांच दुकानों से खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा बाबा स्वीट्स, बरवाला रोड मट्टांवाला से खोया, चौधरी स्वीट्स से खोया, मट्टांवाला रायपुररानी रोड कश्यप स्वीट्स से खोया-बर्फी, पाल स्वीट्स एवं ढाबा से खोया बर्फी, मट्टांवाला बरवाला रोड स्थित कृष्ण टी-स्टॉल से खोया-बर्फी के नमूने लेकर विश्लेषण के लिए भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed