फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Action: Mayor of corporation office did surprise inspection, 12 officers and employees found absent

कार्रवाई : निगम कार्यालय का मेयर ने किया औचक निरीक्षण, 12 अधिकारी और कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Tue, 05 Oct 2021 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Action: Mayor of corporation office did surprise inspection, 12 officers and employees found absent
पंचकूला। नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 12 अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। इसकी रजिस्टर में हाजिरी नहीं लगी हुई थी। सबसे पहले मेयर ऑडिट ब्रांच में पहुंचे जहां उन्होंने ऑडिट ब्रांच में बैठे कर्मचारियों के बारे में पता किया। उसके बाद केयर टेकर और ऑफिस असिस्टेंट के कमरे से होकर स्थापना शाखा में पहुंचे। जहां उन्होंने हाजिरी रजिस्टर चेक किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी अपनी सीट और ड्यूटी से गायब मिले। मेयर के निरीक्षण की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जांच करने पर आउटसोर्सिंग के भी करीब 12 कर्मचारी गैर हाजिर मिले। मेयर ने कार्यालय से गायब मिले कर्मचारियों की अनुपस्थिति भी लगाई। स्थापना शाखा के बाद मेयर ने अकाउंट ब्रांच का दौरा किया। नाराज मेयर कुलभूषण गोयल ने सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने और हाजिरी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट कमिश्नर संयम गर्ग भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed