{"_id":"60c7b8448ebc3e5ab51bbc27","slug":"action-instructions-to-refund-the-extra-money-taken-from-the-relatives-of-the-patients-the-committee-constituted-by-haryana-assembly-speaker-gyanchand-gupta-has-taken-strict-cognizance-pkl-office-news-pkl416702541","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई : मरीजों के परिजनों से लिए अतिरिक्त रुपये वापस करने के निर्देश, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता द्वारा गठित कमेटी ने लिया है कड़ा संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई : मरीजों के परिजनों से लिए अतिरिक्त रुपये वापस करने के निर्देश, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता द्वारा गठित कमेटी ने लिया है कड़ा संज्ञान
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता द्वारा गठित जिला स्तरीय कमेटी ने कोविड-19 के दौरान निजी अस्पतालों द्वारा ओवर चार्जिंग की शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लेकर निजी अस्पतालों को मरीजों के परिजनों से लिया गया ओवर चार्ज वापस करने के निर्देश दिए हैं। कोविड -19 मरीजों के परिजनों द्वारा ज्ञानचंद गुप्ता से मिलकर शिकायत की गई थी की पंचकूला में निजी अस्पतालों द्वारा इलाज के नाम पर उनसे अधिक पैसे वसूले हैं। ज्ञानचंद गुप्ता ने कार्रवाई कर शिकायतों की जांच करने के लिए जिला स्तरीय कमेटी गठित करने की सिफारिश की थी।
अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि पंचकूला में कोविड-19 के दौरान निजी अस्पतालों द्वारा ओवर चार्जिंग की शिकायतें प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि ऐसी शिकायतों का संज्ञान लेकर जिला स्तरीय कमेटी द्वारा निजी अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद उपायुक्त विनय प्रताप सिंह द्वारा ऐसे सभी निजी अस्पतालों की व्यक्तिगत सुनवाई की गई, जिसमें निजी अस्पतालों ने माना कि सभी मामलों में मरीजों व उनके परिजनों से ओवर चार्जिंग की गई थी। उन्होंने बताया कि उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने ऐसे सभी निजी अस्पतालों को मरीजों से वसूले गई अधिक राशि को जल्द से जल्द वापस करने के निर्देश दिए हैं, जिस पर निजी अस्पतालों ने हामी भरी है।
सुनवाई के दौरान उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी निजी अस्पताल अपने जारी किए गए मेडिकल बिल का सेल्फ ऑडिट करवाएं और यदि किसी भी मामले में लगता है कि ज्यादा पैसे वसूले गए हैं तो उन्हें वापस लौटाएं। रजा ने बताया कि यदि पंचकूला में इलाज के दौरान किसी भी मरीज से ओवर चार्जिंग की गई है तो वह अपनी शिकायत अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं। ऐसी शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।