फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Action: Home Minister Anil Vij did surprise inspection, four police personnel including SHO of Sector-5 suspended

कार्रवाई : गृहमंत्री अनिल विज ने किया औचक निरीक्षण, सेक्टर-5 के थाना प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मचारी किए निलंबित

Sat, 07 Aug 2021 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Action: Home Minister Anil Vij did surprise inspection, four police personnel including SHO of Sector-5 suspended
पंचकूला। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने सेक्टर-5 थाने का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। ड्यूटी में कोताही बरतने पर थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के आदेश दिए। निलंबित कर्मचारियों में थाना प्रभारी (एसएचओ) ललित शर्मा, मुंशी डिंपल, नाइट मुंशी अजय और पुलिस इंस्पेक्टर मंदीप शामिल हैं। इस दौरान समझौता करने वाले एक शिकायतकर्ता के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। अनिल विज ने कहा कि किडनैपिंग, मारने का प्रयास और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद समझौता किया गया। इससे लगता है कि शिकायतकर्ता पुलिस का लाभ उठाना चाहता था। उन्होेंने डीसीपी को इस मामले में पर्चा दर्ज करने को कहा। यह शिकायतकर्ता सिंगापुर की किसी कंपनी का कर्मचारी है।
विज्ञापन

औचक निरीक्षण के बाद विज ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि इस थाने में कोई भी कार्य ढंग से नहीं किया जा रहा है। मेरा मन तो यह कर रहा था कि पूरे थाने को निलंबित कर दूं। पर बहुत सारे दस्तावेज मेरे सामने आए ही नहीं है। गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस थाने में जो मुंशी तैनात हैं, उसके पास से बहुत सारी शिकायतें मिली हैं, जिनको पंजीकृत नहीं किया गया है। इसके अलावा जो नाइट मुंशी हैं, उसके पास से भी शिकायतें मिली हैं, और नाइट मुंशी बिना वर्दी के थाने में घूम रहा था, जिन्हें निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस थाने से जाली करेंसी मिली है। यह करेंसी बैंक ने थाने में अपनी शिकायत के साथ जमा कराई थी। बहुत दिनों से इस मामले को दर्ज नहीं किया गया और कार्रवाई भी नहीं की गई। यह जाली करेंसी कौन बांट रहा था, कहां से आ रही है, इसका पता लगना चाहिए था और यह देश का इससे बड़ा अपराध नहीं हो सकता। पुलिस थाना के प्रभारी (एसएचओ) के कार्यालय से बहुत आवेदन मिले हैं जिनपर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इन आवेदनों पर कार्रवाई की जानी चाहिए और लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए थाना प्रभारी (एसएचओ), मुंशी और नाइट मुंशी को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई रवानगी तक नहीं
अनिल विज ने बताया कि इस पुलिस थाना में किसी भी कर्मचारी की कोई रवानगी नहीं दिखाई जाती और यहां कौन आता है और कौन चला जाता है, कुछ पता नहीं लगता। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह भी है कि इस पुलिस थाने में कोई संतरी तक नहीं है। इस संबंध में एसएचओ द्वारा कोई कोशिश तक नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि यह पहला थाना है, जिसमें कोई संतरी नहीं हैं, कोई भी आए, लूट ले और चला जाए।
एक माह में दें एफआईआर की एटीआर
गृह मंत्री ने कहा कि एक माह की एफआईआर की एक्शन-टेकन रिपोर्ट मांगी है। एक महीने में जो एफआईआर हुई है, उसकी एक्शन-टेकन रिपोर्ट दी जाए। अनिल विज नेे कहा कि उन्होंने और सीपी पंचकूला ने 143 एफआईआर के बारे में, जिनका अनुंसधान या कार्रवाई नहीं हुई है, उसकी भी जानकारी मांगी तो मौखिक तौर पर बताया गया है कि 86 मामलों पर कार्रवाई की गई है। बकाया एफआईआर की क्या कार्रवाई की, कितने लोग पकड़े इनमें जघन्य अपराध, उत्पीड़न, धमकाना व धमकी इत्यादि इस प्रकार के अपराध शामिल हैं, जो काफी माह से लंबित हैं और जिन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

होमगार्ड जवान द्वारा जहर खाने के मामले में कार्रवाई का आदेश
हरियाणा के होमगार्ड के जवान द्वारा जहर खाने के संबंध में पूछे प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि होमगार्ड के जवान ने जो एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस मामले में उसके ऊपर तुरंत कार्रवाई करने के आदेश गृहमंत्री ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि होमगार्ड की दर्खास्त पर एफआईआर दर्ज की है, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई है। तुरंत कार्रवाई करने के लिए उन्होंने आदेश दे दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे पुलिस थाने में जाकर पुलिसकर्मियों की हाजिरी और रवानगी रजिस्टर इत्यादि को चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed