{"_id":"617319afbad0db4a5f5206f3","slug":"action-food-safety-officer-and-health-workers-did-surprise-inspection-pkl-office-news-pkl4308734140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मियों ने किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मियों ने किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन
पंचकूला। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गौरव शर्मा और स्वास्थ्य कर्मियों ने शुक्रवार को शहर की विभिन्न मिठाई की दुकानों, दूध की डेयरियों, किरयाणे की दुकानों व अन्य स्थानों जैसे कोल्ड स्टोर, खाद्य पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्रियों का औचक निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर विश्लेषण के लिए भेजे गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने न खाने योग्य पदार्थों को नष्ट करवाया तथा सभी मिठाई विक्रेताओं एवं निर्माताओं व अन्य खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों को ताजा व शुद्ध खाद्य पदार्थ बेचने की हिदायत दी। इसके साथ-साथ सभी दुकानदारों को दूषित व बासी मिठाई न बेचने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी दुकानदार दूषित व मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पंचकूला की छह दुकानों से खाद्य पदार्थ के लिए सैंपल
विभाग द्वारा किए निरीक्षण के दौरान सेक्टर-9 स्थित एचबी फूड (बेकर्ज लांज) से आटा, देसी घी के बिस्कुट, सेक्टर-14 स्थित बेकर्ज अवन एवं रेस्टोरेंट प्राइवेट लिमिटेड से कोकोनट बिस्कुट, सकेतड़ी के बिंदरा स्वीट्स से पतीसा, सकेतड़ी पंजाब डेयरी व स्वीट् से खोया, सेक्टर-7 स्थित चमन स्वीट से हमदर्द नेचुरल ब्लौसम हनी और सेक्टर-7 स्थित नंद स्वीट्स से मलाई-खोया के नमूने लेकर विश्लेषण के लिए भेजे हैं।