{"_id":"5e5e6b5a8ebc3eeb513f5567","slug":"action-continues-against-illegal-pg-operators-panchkula-news-pkl3684326143","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में अवैध पीजी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी, 23 शिकायतें आईं, 49 ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में अवैध पीजी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी, 23 शिकायतें आईं, 49 ने कराया पंजीकरण
Wed, 04 Mar 2020 11:21 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में अवैध रूप से चल रहे पेइंग गेस्ट (पीजी) के खिलाफ यूटी प्रशासन का अभियान दूसरे हफ्ते भी जारी है। प्रशासन की तरफ से जारी हेल्पलाइन पर आईं शिकायतों पर मंगलवार को अधिकारी चेकिंग करने पहुंचे और कई अवैध पीजी संचालकों को नोटिस जारी किया। उधर, कार्रवाई के भय से मंगलवार को तीन संचालकों ने अपने पीजी का रजिस्ट्रेशन कराया।
प्रशासन के पास मंगलवार को कुल 23 शिकायतें आईं। इनमें साउथ एरिया में 9, सेंट्रल में 9 और ईस्ट एरिया से 5 अवैध पीजी के चलने की शिकायतें मिलीं। अभी तक हेल्पलाइन पर 100 से ज्यादा शिकायतें आ चुकी हैं। उधर, प्रशासन की कार्रवाई से अवैध रूप से पीजी चला रहे संचालक डर गए हैं और डीसी ऑफिस पहुंच कर रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। अब तक कुल 49 लोगों ने अपने पीजी का रजिस्ट्रेशन कराया है।
बता दें कि सेक्टर-32 के पीजी में तीन युवतियों की मौत के बाद हरकत में आए प्रशासन ने यह कार्रवाई करना शुरू की है। अगर किसी इलाके में कोई अवैध तरीके से पीजी चलाया जा रहा है तो टोल फ्री नंबर 1860-1802067 पर कॉल कर उसकी शिकायत दी जा सकती है।