फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Action continues against illegal PG operators in Chandigarh

चंडीगढ़ में अवैध पीजी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी, 23 शिकायतें आईं, 49 ने कराया पंजीकरण

Wed, 04 Mar 2020 11:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 04 Mar 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
Action continues against illegal PG operators in Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंडीगढ़ में अवैध रूप से चल रहे पेइंग गेस्ट (पीजी) के खिलाफ यूटी प्रशासन का अभियान दूसरे हफ्ते भी जारी है। प्रशासन की तरफ से जारी हेल्पलाइन पर आईं शिकायतों पर मंगलवार को अधिकारी चेकिंग करने पहुंचे और कई अवैध पीजी संचालकों को नोटिस जारी किया। उधर, कार्रवाई के भय से मंगलवार को तीन संचालकों ने अपने पीजी का रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन


प्रशासन के पास मंगलवार को कुल 23 शिकायतें आईं। इनमें साउथ एरिया में 9, सेंट्रल में 9 और ईस्ट एरिया से 5 अवैध पीजी के चलने की शिकायतें मिलीं। अभी तक हेल्पलाइन पर 100 से ज्यादा शिकायतें आ चुकी हैं। उधर, प्रशासन की कार्रवाई से अवैध रूप से पीजी चला रहे संचालक डर गए हैं और डीसी ऑफिस पहुंच कर रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। अब तक कुल 49 लोगों ने अपने पीजी का रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन


बता दें कि सेक्टर-32 के पीजी में तीन युवतियों की मौत के बाद हरकत में आए प्रशासन ने यह कार्रवाई करना शुरू की है। अगर किसी इलाके में कोई अवैध तरीके से पीजी चलाया जा रहा है तो टोल फ्री नंबर 1860-1802067 पर कॉल कर उसकी शिकायत दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed