{"_id":"620962a1433a6865ba63f3ed","slug":"action-case-registered-against-three-for-giving-hookah-two-arrested-sector-5-police-team-took-action-in-sector-11-cocoa-bar-pkl-office-news-pkl4419612130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई : हुक्का पिलाने पर तीन पर मामला दर्ज, दो गिरफ्तार, सेक्टर-5 पुलिस की टीम ने सेक्टर-11 कोको बार में कार्रवाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई : हुक्का पिलाने पर तीन पर मामला दर्ज, दो गिरफ्तार, सेक्टर-5 पुलिस की टीम ने सेक्टर-11 कोको बार में कार्रवाई की
विज्ञापन
पंचकूला। रेस्टोरेंट में हुक्का परोसने के मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। सेक्टर-5 पुलिस की टीम ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-11 कोको बार में लोगों को निकोटिन हुक्का के माध्यम से पिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम ने कोको बार रेस्टोरेंट में दबिश दी। इस दौरान रेस्टोरेंट के पांच मेजों में हुक्का परोसा गया था। यहां काफी संख्या में नौजवान युवा हुक्का पी रहे थे। रेस्टोरेंट के मालिक रविंद्र सिंह, मैनेजर आशीष वर्मा, कैशियर रजत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
इसमें रविंद्र सिंह मौके पर मौजूद नहीं थे। आशीष वर्मा और रजत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान मैनेजर आशीष वर्मा और रजत ने बताया कि ज्यादा पैसे कमाने के लालच में देर रात तक लोगों को हुक्का पिलाते हैं। पुलिस ने टेबलों पर रखे सभी हुक्कों के चिलम को खाली करवाया। रसोई की चेकिंग के दौरान हुक्कों में मिलाने वाले तीन फ्लेवर मिले। पुलिस ने पांच हुक्का और तीन डिब्बी फ्लेवर बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि हुक्का पिलाने के साथ कोविड-19 के नियमों की पूरी तरह अनदेखी कर डीजे बजाया जा रहा था।
रेस्टोरेंट देर रात तक खोलने पर केस दर्ज
सेक्टर-7 में द व्हाइट रेस्टोरेंट देर रात के खोलने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि व्हाइट रेस्टोरेंट देर रात तक खुला है। पुलिस की टीम ने दबिश दी तो उनको रेस्टोरेंट खुला मिला। इस पर पुलिस ने आरोपी होटल मैनेजर संजीव कुमार पर केस दर्ज किया है।