फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Action: Case registered against those who pelted stones on Municipal Corporation team, case registered on complaint of in-charge of encroachment wing

कार्रवाई : नगर निगम की टीम पर पथराव करने वालों पर मामला दर्ज, अतिक्रमण विंग के इंचार्ज की शिकायत पर दर्ज किया केस

Sun, 27 Mar 2022 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Action: Case registered against those who pelted stones on Municipal Corporation team, case registered on complaint of in-charge of encroachment wing
पंचकूला। अभयपुर में शुक्रवार की शाम अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी मोहन लाल के सिर पर चोट लगी और एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई थी। इसके बाद सेक्टर-20 पुलिस ने मोहन लाल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मोहन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वे नगर निगम में अतिक्रमण विंग के इंचार्ज हैं। शुक्रवार को नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए गांव अभयपुर में गई थी।
विज्ञापन

जब वे अपनी टीम के साथ अतिक्रमण हटाने लगे तो एक सब्जी की फड़ी लगाने वाला लड़का जोर-जोर से बोलने लगा और उन पर सब्जी फेंकने लगा। कुछ देर बाद एक औरत आई और मोहन लाल के साथ गाली गलौज करने लगी। महिला ने उनके गिरेबान को पकड़ लिया और धक्का-मुक्की करने लगी। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। वह कुछ समझ पाते, तब तक लोगों ने नगर निगम की टीम पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस मामले की शिकायत मोहनलाल ने पुलिस को दी थी, जिसके आधार पर लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed