{"_id":"60f336258ebc3e61c21f84f5","slug":"achievement-sdh-kalka-got-an-ambulance-informed-the-chief-minister-by-giving-a-complaint-on-the-cm-window-pkl-office-news-pkl42046470","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि : एसडीएच कालका को मिली एंबुलेंस, सीएम विंडो पर शिकायत देकर मुख्यमंत्री को कराया था अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि : एसडीएच कालका को मिली एंबुलेंस, सीएम विंडो पर शिकायत देकर मुख्यमंत्री को कराया था अवगत
विज्ञापन
कालका। एसडीएच को अब अलग एंबुलेंस मिल गई है। इससे पहले कालका एसडीएच को दी गई एंबुलेंस खराब होने के चलते पिंजौर अर्बन पॉलिक्लीनिक की एंबुलेंस से काम चलाया जा रहा था। इस विषय में कालका निवासी बजरंग दल पंचकूला के प्रखंड संयोजक संजय कुमार ने गत माह सीएम विंडो पर शिकायत पत्र डाल मामले के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया था।
संजय ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया था कि गांव भैरो की सेर निवासी एक महिला की डिलीवरी होने वाली थी। उस समय एंबुलेंस के लिए दिए गए नंबर पर कॉल की गई थी, लेकिन एंबुलेंस डिलीवरी के डेढ़ घंटे बाद पहुंची थी इससे पहले महिला ने बच्चे को घर मे ही जन्म दे दिया था। बच्चे को पूरा ट्रीटमेंट नहीं मिल पाया था और एंबुलेंस आने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई थी।
वहीं, मामला संज्ञान में आने के बाद अमर उजाला ने इसे प्रमुखता के साथ 4 मई को प्रकाशित होने वाले अंक में उठाया था। अब कालका की अलग एंबुलेंस आने पर संजय ने मुख्यमंत्री का आभार जताया हैं। वहीं, एसएमओ डॉ. रूपेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि कालका को अलग एंबुलेंस मिल गई है अब पिंजौर से एंबुलेंस मंगवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।