फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Achievement: Goal is to make National Law University solar energy and environment friendly: Archana Mishra

उपलब्धि: अर्चना मिश्रा बनीं डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर, कहा- कैंपस को पर्यावरण फ्रेंडली बनाना लक्ष्य

Sun, 06 Mar 2022 01:41 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 06 Mar 2022 01:41 AM IST
सार

डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी सोनीपत की वाइस चांसलर होने के नाते स्टूडेंट्स के लिए विभिन्न सेंटर, यूनिवर्सिटी में इनक्यूवेटर और करियर गाइडेंस सेंटर भी बनाना लक्ष्य होगा।

विज्ञापन
Achievement: Goal is to make National Law University solar energy and environment friendly: Archana Mishra

विस्तार

डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी सोनीपत की नवनियुक्त वाइस चांसलर अर्चना मिश्रा का कहना है कि उनका पहला लक्ष्य यूनिवर्सिटी को सोलर ऊर्जा और पर्यावरण फ्रेंडली बनाना होगा। किसी भी यूनिवर्सिटी और संस्थान को नंबर वन बनाने में वहां के स्टाफ का सबसे अधिक योगदान होता है। इसी कारण सभी के सहयोग से यूनिवर्सिटी के सभी विभागों को वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए प्रोत्साहन करेंगी, इससे भूजल स्तर भी ठीक हो सके।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर का चार्ज अगले हफ्ते संभालेंगी। अमर उजाला से बातचीत में पंचकूला सेक्टर-1 राजकीय गवर्नमेंट कालेज की प्रिंसिपल एवं नवनियुक्त वीसी अर्चना मिश्रा का कहना है कि उन्होंने पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज को हरियाणा में नंबर वन स्थान पर पहुंचाया। उनके पास पंचकूला के उच्चतर शिक्षा अधिकारी का भी चार्ज रहा। उन्होंने रायपुररानी और मोरनी कॉलेज का एडीशनल चार्ज लेकर छात्र और छात्राओं के लिए पढ़ाई की व्यवस्था को सुदृढ़ किया। इसके पीछे टीचिंग स्टाफ का भी योगदान रहा। सात साल के दौरान कॉलेज ने हर क्षेत्र में विकास किया। अब वाइस चांसलर के पद पर पूरी जिम्मेदारी से काम कर रही हैं।
विज्ञापन


स्टूडेंट्स के लिए सेंटर बनाना होगी प्राथमिकता
डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी सोनीपत की वाइस चांसलर होने के नाते स्टूडेंट्स के लिए विभिन्न सेंटर, यूनिवर्सिटी में इनक्यूवेटर और करियर गाइडेंस सेंटर भी बनाना लक्ष्य होगा। इन सेंटरों के माध्यम से विद्यार्थियों को यूपीएससी की परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेेगी। इन सेंटरों को भी यूनिवर्सिटी के अंदर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीचर्स के लिए डे-केयर सेंटर शुरू करेंगे
शिक्षकों को छोटे बच्चों की चिंता सताती है। यूनिवर्सिटी में डे केयर सेंटर की शुरूआत करेंगे। यह सेंटर सेक्टर-1 कॉलेज में चलाया है। इसके बाद महिला शिक्षकों को कोई परेशानी नहीं हुई। वह अपने छोटे बच्चे को डे केयर सेंटर में छोड़कर क्लास लेती हैं। इससे शिक्षक चिंतामुक्त होकर अपना काम पूरी ईमानदारी से कर पाए। डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी सोनीपत की नई वाइस चांसलर अर्चना मिश्रा ने बताया कि वह महिलाओं के लिए काम करेंगी। उन्होंने कॉलेज स्टाफ का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed