फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused who drove the minor away from the police station absconded, case registered

नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला आरोपी थाने से फरार, केस दर्ज

Fri, 13 Nov 2020 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Accused who drove the minor away from the police station absconded, case registered
पंचकूला। नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला आरोपी थाने से फरार हो गया। चंडी मंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग 19 सितंबर को आरोपी दीपक के साथ गई थी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की। तफ्तीश करने के साथ ही आरोपी दीपक और नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी दीपक को कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी पर अपहरण और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपी थाने में बाथरूम में गया। इसके बाद वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने अपने स्तर पर खोजबीन करने के बाद केस दर्ज किया है। चंडी मंदिर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed