फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused took away seized tipper after scuffle with forest personnel, case registered

Panchkula News: वन कर्मियों से हाथापाई कर जब्त टिप्पर ले गए आरोपी, केस दर्ज

Mon, 18 Nov 2024 12:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Accused took away seized tipper after scuffle with forest personnel, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। खनन विभाग के कर्मियों से हाथापाई कर जब्त दो टिप्पर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टिप्पर गटके से भरे हुए थे। आरोपियों ने जाने से पहले दोनों टिप्पराें को वहीं खाली कर दिया।
शिकायतकर्ता खनन रक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वन विभाग के अधिकारी ने फोन करके सूचना दी कि टीम ने गटका से भरे तीन टिप्पर बिना बिल के पकड़े हैं। वह सूचना मिलने पर गुरजीत सिंह, एचसी कुलदीप, एसपीओ रज्जाक मौके पर पहुंचे। पकड़े जाने के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गए। कुछ समय बाद एक चालक मौके पर पहुंच गया। उसे चंडीमंदिर थाने ले जाया गया। अन्य दो टिप्परों के चालकों का मौके पर इंतजार किया गया परंतु चालक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े पांच बजे आरोपी मोहित मट्टावाला सहित करीब एक दर्जन आरोपी डंडे आदि के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने माैके पर माैजूद एसपीओ रज्जाक, गुरमीत सिंह फॉरेस्ट गार्ड के साथ हाथापाई की। इसके बाद दोनों टिप्परों से गटके को मौके पर गिराकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed