फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused selling illegal liquor arrested, 30 bottles recovered

Panchkula News: अवैध शराब बेचता आरोपी गिरफ्तार, 30 बोतल बरामद

Tue, 03 Mar 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Accused selling illegal liquor arrested, 30 bottles recovered
पंचकूला। जिला पुलिस के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आक्रमण’ के तहत क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने अवैध शराब बेच रहे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 30 बोतल देशी शराब बरामद कर मामला दर्ज किया है। एसआई रवि कुमार अपनी टीम के साथ सेक्टर-26 क्षेत्र में गश्त और अपराध जांच पर थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि राजीव कॉलोनी, सेक्टर-17 निवासी विनोद उर्फ गुलाइगो बंदर घाटी क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 30 बोतल देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में वह किसी प्रकार का लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। पुलिस ने मौके की वीडियोग्राफी कराई और नियमानुसार सैंपल लेकर शेष शराब को सील कर कब्जे में ले लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed