फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused of stealing 35 lakh jewelery and one lakh rupees cash arrested

35 लाख के जेवर और एक लाख रुपये नकद चुराने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Jul 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing 35 lakh jewelery and one lakh rupees cash arrested
पंचकूला। डिटेक्टव स्टाफ ने घर में घुसकर करीब 35 लाख के जेवर और एक लाख रुपये नकद चुराने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी चोरी करने के बाद होटलों में रुकता था। उसकी पहचान खड़क मंगोली निवासी आकाश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार तीन जुलाई को सेक्टर-12 निवासी डॉ. सोहन सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि दिन के समय चोर छत से उनके घर में घुसा और करीब एक लाख रुपये और 30 तौलेे सोने और डायमंड के जेवर ले गया। इसकी जांच डिटेक्टिव स्टाफ के एसआई प्रवीण मलिक, उनकी टीम के सदस्य एएसआई राजेश कुमार और नरेश कुमार को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी प्रवीण मलिक ने बताया कि आरोपी पर पहले भी चोरी और स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है। वह अभी बेल पर बाहर आया हुआ है। रिमांड के दौरान आरोपी से ज्वेलरी, कैश की रिकवरी के साथ ही उसके साथी को गिरफ्तार करना है। आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद होटलों में रुकता था, ताकी पुलिस उसे गिरफ्तार ना कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed