फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused of duping woman of Rs 9.40 lakh arrested

Panchkula News: महिला से 9.40 लाख रुपये ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Jul 2023 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Accused of duping woman of Rs 9.40 lakh arrested
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। एमडीसी निवासी महिला से पॉलिसी मैच्योर के नाम पर 9.40 लाख रुपये ठगी करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विकास कुमार नोयडा निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से उसके अन्य साथियों की जानकारी जुटाएगी ताकी उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके।
पुलिस के अनुसार, मार्च 2022 में सेक्टर-4 एमडीसी निवासी रितु भल्ला ने पुलिस को दी शिकायत मेंं बताया है कि उनके पति एयरफोर्स से एयर कोमोडोर के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने गांव भैंसा टिब्बा सेक्टर-4 स्थित बैंक मेंं 10 लाख रुपये की फिक्स डिपोजिट दो साल पहले कराई थी। जब उन्होंने एफडी कराई थी तो उन्हें कहा गया था कि आप इसे दो साल मे तुड़वा सकते हो। लेकिन उन्हें बाद मे पता चला कि एफ डी दो साल मे नहीं तुड़वा सकते। कुछ समय बाद उनके घर पर एक कूरियर आया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन

उसके कुछ दिन बाद शिकायतकर्ता को फोन आया और फोन करने वाले ने अपने आप को डॉक्टर शेखावत बताया। आरोपी ने बताया कि वह कोलकाता में बैंक में जॉब करता है। आरोपी ने उन्हें बताया कि आपकी पॉलिसी क्लीयर करा दूंगा हमारे पास ऐसे कई केस हैं। आरोपी ने उन्हें बताया कि उन्हें 10 लाख रुपये भी मिलेंगे और आपको 7 प्रतिशत ब्याज भी मिलेगा। जिसके लिए उन्हें एक लाख रुपये का चेक काटकर भेजना होगा और वह भी रिफंड हो जाएगा। इस प्रकार उनके साथ कुल 944380 रुपये की धोखाधड़ी हुई। इसके बाद महिला ने शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed