फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused of deliberate delay in issuing PID in order to recover money

Panchkula News: वसूली के चक्कर में पीआईडी जारी करने में जानबूझकर देरी करने का आरोप

Sun, 27 Apr 2025 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Accused of deliberate delay in issuing PID in order to recover money
कालका। नगर परिषद कालका में पीआईडी को लेकर बड़ा घोटाला चल रहा है। इसके लिए एक हजार की सरकारी फीस राशि लेकर भी तत्काल पीआईडी नहीं जारी की जाती। पीआईडी अधिकारी जानबूझकर इसमें देरी करते हैं, ताकि लोग परेशान होकर उन्हें मनमर्जी की फीस अदा कर अपना काम करवाए।
विज्ञापन

यह आरोप एडवोकेट रोकेश करोतिया व अन्य वकीलों ने लगाए हैं। उन्होंने इस बाबत मुख्यमंत्री व स्थानीय निकाय मंत्री हरियाणा को एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्षता से जांच करने की मांग की। कहा कि नगर परिषद के अधिकारी हरियाणा सरकार के नियमों को नहीं मानते वह अपनी मनमानी करते हैं।
विज्ञापन

तहसील कालका में कार्यरत एडवोकेट राकेश करोतिया, एडवोकेट सतबीर राणा, एडवोकेट राज कुमार गौरी, एडवोकेट गोपाल चंदेल, एडवोकेट विनोद गौरी, एडवोकेट विशाल गोयल, एडवोकेट शिव कुमार चरण, एडवोकेट बलबीर ठाकुर, एडवोकेट भूपिंदर गौतम, एडवोकेट वीरेंद्र धीमान ने बताया कि नगर परिषद के अधिकारियों की कार्यशैली पीआईडी को लेकर संदेह जनक है। तहसीलदार कालका ने भी नगर परिषद को दो बार नगर परिषद कालका के अंतर्गत आने वाली सभी अधिकृत कालोनियों की खसरा नंबर सहित पूरी सूची उपलब्ध करवाने के बारे में पत्र लिखा है। लेकिन नगर परिषद के अधिकारी ने अभी तक इसका कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करोतिया ने बताया कि नप अधिकारियों की ओर से जो अधिकृत कॉलोनी की सूची तहसील में उपलब्ध करवाई गई है वह हाथ से टाइप की गई लिस्ट है। इस पर किसी अधिकारी के कोई हस्ताक्षर नहीं है। संबंधित नगर परिषद के अधिकारी किसी की भी नहीं सुनते और अपनी चलाते हैं। सरकार को ऐसे अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed