{"_id":"67a511a1e2db59570f0bc9de","slug":"accused-in-teenage-rape-case-arrested-from-bihar-taken-on-remand-for-three-days-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-119390-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: किशोरी से दुष्कर्म मामले में आरोपी बिहार से गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: किशोरी से दुष्कर्म मामले में आरोपी बिहार से गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन
कालका। मजदूरी करने वाली एक महिला की शिकायत पर कालका पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। थाना कालका में तैनात महिला एएसआई सुनीता ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान अजय वासी वैशाली बिहार उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी पीड़िता का मामा है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। मेहनत मजदूरी करके परिवार को पालती है। एक लड़का उसकी बेटी को अप्रैल 2024 में अपने साथ ले गया था। जब वह दो माह बाद वापस आई तो उसने बताया कि वह उसको अपने साथ जयपुर और अन्य स्थानों पर ले गया। वहां आरोपी ने उसकी मर्जी के बिना गलत काम किया था। मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कराया था।