{"_id":"69ceda0f2ee06a107706aa2c","slug":"accused-in-kotak-mahindra-bank-scam-sent-to-judicial-custody-panchkula-news-c-87-1-pan1001-134849-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कोटक महिंद्रा बैंक में घोटाले के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कोटक महिंद्रा बैंक में घोटाले के आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन
एसीबी को मिले अहम दस्तावेज; और गिरफ्तारियों के संकेत
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला नगर निगम में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है। मामले में गिरफ्तार आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांच में 2.36 करोड़ रुपये निजी खातों में ट्रांसफर होने का खुलासा हुआ है।
पुलिस रिमांड के दौरान एसीबी ने आरोपी रजत से गहन पूछताछ की और विभिन्न स्थानों पर ले जाकर साक्ष्य जुटाए। जांच एजेंसी के हाथ कई अहम दस्तावेज, बैंक खातों की डिटेल, चेक बुक, एटीएम कार्ड और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड लगे हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 2 करोड़ 36 लाख 88 हजार 45 रुपये की राशि फर्जी तरीकों से अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। आरोपी ने फर्जी फर्मों और खातों का इस्तेमाल कर इस घोटाले को अंजाम दिया।
विज्ञापन
एसीबी को संदेह है कि इस पूरे नेटवर्क में और लोग भी शामिल हैं। बैंक ट्रांजेक्शन की जांच में यह भी सामने आया कि रकम को कई हिस्सों में ट्रांसफर किया गया, ताकि जांच एजेंसियों से बचा जा सके। जांच एजेंसी अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है और जल्द ही मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।