फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused arrested in POCSO Act and child marriage case, sent to jail

Panchkula News: पॉक्सो एक्ट व बाल विवाह मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Sun, 10 Aug 2025 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in POCSO Act and child marriage case, sent to jail
पंचकूला। सेक्टर-2 चौकी की टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म और बाल विवाह के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार नाबालिग की मां ने सेक्टर-2 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी लड़की को पड़ोस में रहने वाला आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया। यह मामला 9 जुलाई को थाना सेक्टर-5 में दर्ज किया गया था और आरोपी की तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने नाबालिग को साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। मेडिकल जांच में इस बात की पुष्टि भी हुई। आरोपी ने पीड़िता के साथ शादी भी कर ली थी, जिसके चलते इस मामले में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की धारा 9 भी जोड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed