{"_id":"6900fe42e1662b511c087814","slug":"accused-arrested-in-misdeed-case-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग लड़की से किया था गलत काम, पुलिस ने यूपी से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग लड़की से किया था गलत काम, पुलिस ने यूपी से दबोचा
Tue, 28 Oct 2025 11:03 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:03 PM IST
सार
पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीते साढ़े चार महीने से पुलिस को चकमा देकर ठिकाने बदल रहा था। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि 5 जून 2025 को महिला थाने में एक किशोरी ने शिकायत दी थी कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ गलत काम किया है।
विज्ञापन
शिकायत पर पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। पीड़िता की काउंसलिंग कर उसे आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना टीम ने आरोपी की तलाश जारी रखी। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार स्थान बदलता रहा था लेकिन पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
एएसआई सुदेश के नेतृत्व में टीम ने उत्तर प्रदेश में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने मामले में उत्कृष्ट कार्य के लिए एएसआई सुदेश और महिला थाना टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और महिलाओं तथा बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन