फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused arrested in disproportionate assets case

Panchkula News: आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Feb 2026 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in disproportionate assets case
पंचकूला। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आय से अधिक संपत्ति और धोखाधड़ी के मामले में 14 वर्षों से फरार चल रहे संतोष कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार किया। सीबीआई के अनुसार, 17 जून 2008 को बीएसएनएल रोहतक के तत्कालीन महाप्रबंधक चंद्रशेखर, संतोष कुमार और अन्य के खिलाफ साजिश, धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान करीब 85 लाख रुपये बरामद हुए थे। संतोष कुमार ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए रकम पर अपना अधिकार जताने का प्रयास किया था। अदालत ने 24 मार्च 2011 को उसे भगोड़ा घोषित किया था। तकनीकी इनपुट और फील्ड जांच के आधार पर दिल्ली में उसकी लोकेशन चिन्हित कर गिरफ्तारी की गई। अब सीबीआई आरोपी को पंचकूला स्थित विशेष अदालत में पेश करेगी और फरारी में मदद करने वालों की पहचान के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed