फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused arrested in case involving the swindling of 76.80 lakh under the pretext of investment in multi-crore flats.

Panchkula News: करोड़ों के फ्लैट निवेश का झांसा देकर 76.80 लाख ठगे के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Jun 2026 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in case involving the swindling of 76.80 lakh under the pretext of investment in multi-crore flats.
पंचकूला। रियल एस्टेट में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर 76.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी को पंचकूला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा-1 ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान भूषण मित्तल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है और वर्तमान में मोहाली में रह रहा था। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-14 थाना क्षेत्र निवासी अशोक कुमार ने शिकायत दी थी कि भूषण मित्तल और उसकी पत्नी ने उन्हें तथा उनके परिजनों को पीरमुछल्ला स्थित रॉयल एम्पायर प्रोजेक्ट में सात फ्लैट दिखाकर निवेश पर भारी मुनाफे का भरोसा दिलाया था। आरोपी के झांसे में आकर पीडि़़त परिवार ने करीब 76.80 लाख रुपये नकद और ऑनलाइन माध्यम से दे दिए। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कंपनी के जाली लेटरहेड पर फर्जी अलॉटमेंट लेटर और कब्जा पत्र तैयार कर पीडि़तों को सौंप दिए। इतना ही नहीं, एक मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी बिक्री समझौता भी तैयार किया गया और उस पर नकली हस्ताक्षर कर दस्तावेजों को असली बताने की कोशिश की गई।
विज्ञापन





दिए हुए चेक भी बाउंस हो गए



जब पीडि़तों को धोखाधड़ी का संदेह हुआ और उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने उन्हें धमकियां दीं। आरोपी द्वारा दिए गए चेक भी बैंक में बाउंस हो गए। इसके बाद 30 अक्टूबर 2025 को सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस टीम ने लगातार निगरानी रखते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। रिमांड के दौरान पुलिस टीम राजस्थान स्थित आरोपी के ठिकानों पर जाकर ठगी की रकम की बरामदगी का प्रयास करेगी। साथ ही फर्जी दस्तावेज तैयार करने में इस्तेमाल की गई जाली मोहरों को भी बरामद किया जाएगा। पुलिस इस मामले में अन्य सहयोगियों और संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed