फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused arrested for murder of unidentified woman

Panchkula News: अज्ञात महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 09:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 02 Sep 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for murder of unidentified woman
रोपड़। जिला पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर एक अज्ञात महिला की हत्या के आरोपी जम्मू-कश्मीर निवासी बलविंदर कुमार को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि 12 अगस्त को रोपड़-श्री आनंदपुर साहिब राजमार्ग पर कीरतपुर साहिब थाना क्षेत्र के गांव बारा के पास एक खाली प्लॉट में करीब 30-32 वर्ष की एक अज्ञात महिला का शव मिला था।उन्होंने बताया कि महिला की पहचान न होने से शव को सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब के शवगृह में रखवाया गया था। मृतका की तस्वीर और विवरण विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया था ताकि उसकी पहचान हो सके। 15 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति के थाना उधोपुर के गांव मडगरा के एक निवासी ने उसकी पहचान कर ली थी। बताया जाता है कि कल्पना 4 अगस्त को अपनी 3 वर्षीय बेटी के साथ इलाज के लिए कुल्लू, हिमाचल प्रदेश गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। उन्होंने बताया कि मृतका के पति के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना कीरतपुर साहिब में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed