फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused arrested for killing an elderly person riding an Activa

एक्टिवा सवार बुजुर्ग को टक्कर मारकर जान लेने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2020 12:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for killing an elderly person riding an Activa
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 पीर बाबा के स्लिप रोड पर 26 जून को एक्टिवा सवार बुजुर्ग को टक्कर मारकर उनकी जान लेने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सेक्टर-7 का रहने वाला है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

जगदीश सिंह गांव रामपुर कला थाना जीरकपुर निवासी 26 जून को बेटे देवी चंद और भतीजे संदीप कुमार के साथ निजी कार्य से पंचकूला आया था। रात करीब दस बजे काम खत्म कर लौट रहे थे। उनका भतीजा मोटरसाइकिल पर सवार था, जबकि जगदीश सिंह एक्टिवा पर सवार थे। जैसे ही वे इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 पीर बाबा के पास स्लिप रोड पर पहुंचे तो जीरकपुर की तरफ से आई कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर जगदीश सिंह जयपुर-कालका हाईवे रोड पर डिवाइडर की साइड जा गिरे और लहूलुहान हो गए। आरोपी कार चालक अरुण कुमार गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायल जगदीश सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल सेक्टर-6 ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। देवी चंद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed