{"_id":"697533b19834c65db0060f37","slug":"accused-arrested-for-cheating-in-the-name-of-sending-abroad-panchkula-news-c-87-1-pan1011-132150-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़ में एजेंट ने 1.55 लाख रुपये लेकर विदेश भेजने का वादा किया था
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में एंटी फ्रॉड यूनिट ने तरुण निवासी मोहाली को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता पौंटा साहिब निवासी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आरोपी ने यूरोप (लग्ज़मबर्ग) भेजने का झांसा देकर 1.55 लाख रुपये अग्रिम के तौर पर ले लिए लेकिन न तो वादा पूरा किया और न ही पैसे लौटाए।
जांच में आया कि 30 अगस्त 2024 को आरोपी ने शिकायतकर्ता को अपने कार्यालय बुलाकर दस्तावेज जांचे और तीन लाख रुपये में विदेश भेजने का सौदा तय किया। आरोपी ने न तो रसीद दी और न ही पासपोर्ट लौटाया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस ठगी में और कौन-कौन शामिल था।