{"_id":"6a08d51bc1d1b7f08b02f185","slug":"accused-arrested-for-breaking-into-and-burglarizing-a-house-panchkula-news-c-87-1-pan1011-136521-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने गैस सिलिंडर और नकदी बरामद की, आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-26 ने घर में चोरी की वारदात को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया गैस सिलिंडर और नकदी भी बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन कुमार (20) निवासी जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश हाल निवासी सकेतड़ी, पंचकूला के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एमडीसी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 8 मई 2026 की सुबह वह किसी काम से घर से बाहर गया था। करीब आधे घंटे बाद लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर से इंडेन कंपनी का भरा गैस सिलिंडर और करीब नौ हजार रुपये नकद चोरी हो चुके थे। शिकायत मिलने के बाद एमडीसी थाना पुलिस ने 10 मई को मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि इंस्पेक्टर दलीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 15 मई को आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया गैस सिलेंडर और चोरी की रकम में से बचे दो हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।