फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused arrested along with four accomplices in case of attempted murder

Panchkula News: इरादा कत्ल के मामले में आरोपी चार साथियों सहित गिरफ्तार

Thu, 18 Sep 2025 02:11 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 18 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested along with four accomplices in case of attempted murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फगवाड़ा। फगवाड़ा सदर पुलिस ने इरादा कत्ल के मामले में आरोपी को अन्य चार साथियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से तेजधार हथियार व एक कार बरामद की।
एसपी फगवाड़ा गुरमीत कौर ने बुधवार को पत्रकारवार्ता मेंं बताया कि डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण की निगरानी में थाना सदर प्रमुख कृपाल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित थाना सदर में 29 जुलाई 2025 को दर्ज केस में आरोपी जितेंद्र कुमार उर्फ सोनू, अजय कुमार, रवि वालिया व गगन कुमार एवं अरमानप्रीत उर्फ अरमान को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से एक कार बरामद की है। एसपी फगवाड़ा ने बताया कि इनके कब्जे से कृपाण व बेसबॉल भी बरामद किए हैं। जितेंद्र कुमार उर्फ सोनू के दो और साथी आकाश मल व सुनील कुमार फरार चल रहे हैं जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसपी फगवाड़ा ने बताया कि आरोपी जितेंद्र कुमार उर्फ सोनू के खिलाफ पंजाब के विभिन्न पुलिस थानों में कत्ल इरादा व कत्ल सहित अनेक धाराओं में 13 केस दर्ज हो चुके हैं। अजय कुमार, रवि वालिया, गगन कुमार व अरमानप्रीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इसी केस में इन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जितेंद्र कुमार उर्फ सोनू पुलिस रिमांड पर हैं, जबकि अन्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed