फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused absconds with car full of Khair's girl after hitting officer's car

Panchkula News: वन राजिक अधिकारी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, 15 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद

Sat, 27 Apr 2024 10:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Accused absconds with car full of Khair's girl after hitting officer's car
वन राजिक अधिकारी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, 15 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद
विज्ञापन

सबहेड
जंगल से काटी गई लकड़ी लेकर भाग रहा था आरोपी, सांभर के तीन सिंग भी मिले

चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जंगल से खैर के पेड़ काटकर गाड़ी में ले जा रहे आरोपी को वन विभाग के अधिकारियों ने गुप्त सूचना पर रामगढ़ के पास रोकने की कोशिश की। आरोपी ने भागते हुए वन विभाग के अधिकारी की गाड़ी में टक्कर भी मार दी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने गांव आसरेवाली में छापा मारकर जंगल से काटी गई खैर की करीब 15 क्विंटल लकड़ी बरामद कर ली। छापे में सांभर के तीन सींग भी मिले। चंडीमंदिर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गर्ई है।
वन मंडल अधिकारी विशाल कौशिक को शुक्रवार रात गुप्त सूचना मिली कि गांव आसरेवाली निवासी मेहरदीन फोर्ड फिगो गाड़ी में आसरेवाली के जंगल से अवैध रूप से काटी हुई खैर की लकड़ी को बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना पाकर विशाल कौशिक तुरंत अपनी गाड़ी से रामगढ़ पुल के नीचे पहुंचे और आरोपी की गाड़ी को रुकवाया। गाड़ी को मेहरदीन चला रहा था। जैसे ही विशाल कौशिक गाड़ी के पास पहुंचे तो मेहरदीन ने गाड़ी दौड़ा दी। इस बीच पंचकूला रेंज के स्टाफ कर्मी भी आ गए और वह लोग भी आरोपी की गाड़ी का पीछा करने लगे। गांव आसरेवाली के बाहर वन राजिक अधिकारी अनिल श्योराण अपनी गाड़ी लेकर खड़े थे। उन्होंने आरोपी को रुकने का इशारा किया लेकिन आरोपी नहीं रुका और अधिकारी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। आरोपी उनकी गाड़ी को टक्कर मारते हुए भाग गया।
विज्ञापन

इसके के बाद वन मंडल अधिकारी ने तुरंत चंडीमंदिर थाना में शिकायत दी। रामगढ़ चौकी इंचार्ज वन विभाग के स्टाफ को साथ लेकर आसरेवाली गांव में दबिश दी। इस के दौरान आरोपियों के घरों से काटी गई खैर की करीब 15 क्विंटल लकड़ी बरामद हुई। जिन लोगों के घरों से लकड़ी बरादम हुई, उनमें मेहरदीन, समीम उर्फ इकरान और नाजर अली शामिल हैं। छापे के दौरान सांभर के 3 सींग भी मिले हैं। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर जान से मारने का प्रयास करने और सरकारी कार्यों में बाधा डालने का केस दर्ज किया है। छापे के दौरान आसरेवाली गांव के पूर्व सरपंच मुस्ताक अली, वन दरोगा भजन लाल, वन रक्षक राहुल सिंह, नवीन, दीपक, रमेश, रामगढ़ चौकी इंचार्ज अजय कुमार और अन्य पुलिस स्टाफ शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed