फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused absconding from GRP arrested arrested from Sonipat

Panchkula News: जीआरपी की गिरफ्त से फरार आरोपी सोनीपत से गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Accused absconding from GRP arrested arrested from Sonipat
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालका। जीआरपी की गिरफ्त से फरार आरोपी जहरूदीन को वीरवार को सोनीपत रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जीआरपी थाना प्रभारी अजीवन कुमार के नेतृत्व में एसआई अनिल कुमार, एएसआई गुरदेव सहित सोनीपत जीआरपी की टीम के सहयोग से रेलवे स्टेशन सोनीपत से आरोपी जहरूदीन को गिरफ्तार किया गया।
जीआरपी थाना प्रभारी अजीवन कुमार ने बताया कि जहरूदीन (25) निवासी दिल्ली नरेला को 12 जुलाई को कालका थाने के प्रभारी एवं उपनिरीक्षक धर्मपाल ने गिरफ्तार किया था। उस दौरान आरोपी की तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में उपचार के बाद उसे हवालात में बंद किया गया था। आरोपी ने 10 अगस्त को फिर से अपनी तबीयत खराब होने का हवाला दिया। रात्रि करीब 2 बजे जीआरपी उसे पुलिस स्टेशन से कालका एसडीएच ले जाने की तैयारी कर रही थी। इस बीच आरोपी अंधेरे में एसपीओ निक्का सिंह को धक्का देकर थाने की दीवार फांदकर फरार हो गया था।
विज्ञापन



जीआरपी थाना प्रभारी सहित चार पर हुआ था केस

मामला पुलिस अधीक्षक रेलवे संगीता कालिया के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने तुरंत डीएसपी को केस दर्ज कर जांच के निर्देश दिए थे। वहीं डीएसपी की जांच के बाद कालका थाना प्रभारी एवं उपनिरीक्षक धर्मपाल, उपनिरीक्षक रामनिवास, एसपीओ समुन्द्र सिंह, एसपीओ निक्का सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर चारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed