{"_id":"622bacd1a7ed0a34aa0996b9","slug":"accident-truck-mounted-on-bike-rider-at-traffic-light-seriously-injured-pkl-office-news-pkl444435061","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना : ट्रैफिक लाइट पर बाइक सवार पर चढ़ाया ट्रक, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना : ट्रैफिक लाइट पर बाइक सवार पर चढ़ाया ट्रक, गंभीर घायल
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीमंदिर ट्रैफिक लाइट पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। अपनी लाइट का इंतजार कर रहे बाइक सवार पर ट्रक चालक ने ट्रक चढ़ा दिया। जिसके चलते बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल का उपचार पीजीआई में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बाइक सवार प्रियांश मोरनी जाने के लिए चंडीमंदिर ट्रैफिक लाइट पर खड़ा था और अपनी लाइट का इंतजार कर रहा था।
जैसी ही ग्रीन सिग्नल हुआ तो पीछेखड़े ट्रक चालक ने बाइक सवार पर ट्रक चढ़ा दिया। बाइक सवार ने हेलमेट पहना हुआ था। जिसके चलते उसके सिर का बचाव हो गया और हेलमेट के टुकड़े हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत उपचार के लिए सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए।
उसे पीजीआई चंड़ीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। चंडीमंदिर थाना पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची।