फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accident in panchkula barwala ambala highway

पंचकूला में हादसा: बरवाला-अंबाला हाईवे पर चार गाड़ियों की टक्कर, एक परिवार के सात लोग घायल, एक गंभीर

Mon, 10 Feb 2025 01:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Feb 2025 01:17 PM IST
सार

सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में आए परिजनों ने बताया कि ऑल्टो कार पर मानके बरवाला निवासी हरजीत कौर, गुरजीत कौर, संदीप सिंह, बुजुर्ग दादा हकम सिंह, आशीष सिंह और तीन साल की लड़की सवार थी।

विज्ञापन
Accident in panchkula barwala ambala highway
पंचकूला में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

बरवाला से अंबाला की तरफ जाने वाली हाईवे पर चार गाड़ियों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। ऑल्टो, ब्रेजा, वेगनआर और एसेंट की भिड़ंत से ऑल्टो कार में बैठे दो बच्चे, एक महिला समेत तीन व्यक्ति घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने इलाज करना शुरू कर दिया है। इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम ने बताया कि घायलों में बुजुर्ग और एक बच्चे को सिर और पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। सभी का इलाज जारी है। 
विज्ञापन


इस जगह हुआ हादसा

परिजन गुरजंट सिंह ने बताया कि अल्टो कार से रायवाली से रामगढ़ की ओर आ रहे थे। बरवाला हाईवे के पास रॉयल पैलेस के नजदीक पीछे से आ रही ब्रेजा कार ने ओवर टेक करने के चक्कर में उन्हें टक्कर मार दी। पीछे से आ रही वेगनआर और एसेंट की भी टक्कर हो गई। चारों कार की टक्कर होने पर अल्टो सवार सात लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। 
विज्ञापन

यहां के रहने वाले थे घायल

सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में आए परिजनों ने बताया कि ऑल्टो कार पर मानके बरवाला निवासी हरजीत कौर, गुरजीत कौर, संदीप सिंह, बुजुर्ग दादा हकम सिंह, आशीष सिंह और तीन साल की लड़की सवार थी। कार की टक्कर से छह लोगों को चोटें आई और बच्ची बाल-बाल बच गई। बुजुर्ग हाकम सिंह गंभीर रूप से घायल है। दोनों को पैर और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed